देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 42 हजार से ज्यादा केस, 3998 की मौत

नई दिल्ली:  भारत में बुधवार को महज 24 घंटों के भीतर कोविड से 3,998 मौतें दर्ज की गईं। इसके एक दिन पहले कोरोना से सिर्फ 374 लोगों की मौत की खबर मिली थी।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान कोरोना के 42,015 नए मामले भी सामने आए जो कि मंगलवार को दर्ज किए गए मामलों की तुलना में 11,922 से ज्यादा थे।

Facebook Comments