DM और SSP को जिले स्तर पर ही निपटानी होंगी व्यापारियों की समस्याएं: CM योगी

लखनऊ:  यूपी के सभी जनपदों में अब जिलाधिकारी और एसएसपी व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण जनपद स्तर पर करेंगे। माह में एक दिन निर्धारित कर व्यापार मंडल उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम किया जाएगा। जिसके तहत जिले स्तर पर ही बड़े व छोटे सभी व्यापारियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आला अधिकारियों से कहा, “जल्द से जल्द इस पर अमल किया जाए। प्रदेश के सभी जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान माह में एक दिन व्यापार मंडल उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम करेंगे। इस संवाद कार्यक्रम के लिए माह में एक दिन को सुनिश्चित करते हुए व्यापारियों की जरूरतों का मेरिट के आधार पर त्वरित समाधान किया जाए।”

Facebook Comments