कार्यस्थल पर महिलाओं को यौन उत्पीड़न से कैसे बचाए
Date posted: 30 August 2021

नोएडा: नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन द्वारा “दिल से दिल की बात” शृंखला की अपार सफलता के बाद “दिल से दिल की बात” सीरीज -2 एपीसोड -1 का शुभारम्भ किया गया। जिसमे एक ज्वलंत समस्या “कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न ” विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। संस्था की मिडिया प्रमुख अलका वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम जूम मीटिंग के साथ-साथ फेसबुक पर लाइव प्रसारित हो रहा था।जिससे असख्य लोग ने जानकारी प्राप्त की।
नारी प्रगति की संस्थापक मीनाक्षी त्यागी की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत की गई और कार्यक्रम का संचालन महासचिव सुनीता जेटली द्वारा किया गया। मुख्य वार्ताकार मुख्य अतिथि एडवोकेट नीलम चंद डलसा ने महिलाओं के यौन शोषण क्या है और भारत में इसके लिए कौन से कानून है। महिलाओं को कानूनी सहायता कैसे मिल सकती है इस पर विस्तृत प्रकाश डाला।
सस्था की संस्थापक एवं संरक्षक डॉक्टर मोहिता शर्मा ने इस विषय पर सभी स्कूलो,कॉलेज ,संस्थानों पर सभी को जागरुक करने पर जोर दिया। सस्था के संरक्षक सौरभ त्यागी ने महिलाओ के सम्मान में कविता सुनाकर महिलाओ का उत्साहवर्धन किया।एक्टिव ऍनजीओ से नवरतन फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ,एक्टिव सिटीजन के अध्यक्ष अलोक सिंह ,शालिनी शर्मा , मोहिता शर्मा ,निशु गुप्ता आदि द्वारा प्रश्न रखे गए और नीलम चंद डलसा द्वारा उसका समाधान बताया गया।इस वेबिनार में युवा सर्फाबाद के रविकांत शर्मा, सोनू यादव महिला शक्ति सामाजिक समिति से साधन सिन्हा एवं भूतपूर्व पी. सी. एस. भूषण त्यागी,अर्पिता श्रीवास्तव, वनिता , शालिनी शर्मा आदि मौजूद रहे। फाउंडेशन के उपाध्यक्ष नीशु गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
Facebook Comments