OnePlus लेकर आ रहा है 8000mAh बैटरी वाला फोन, कीमत होगी कम, टीजर जारी

OnePlus N6x का टीजर सामने आया है, जिसमें लिखा है कमिंग सून. इससे पता चलता है कि यह हैंडसेट भारत में जल्द ही लॉन्च होगा. यह एक सस्ता स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत 25 हजार रुपये से भी कम होगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं।

वनप्लस भारत में एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जिसको लेकर कंपनी ने नया टीजर शेयर किया है. कंपनी ने पोस्ट में लिखा OnePlus N6x. इससे पहले कंपनी ने वनप्लस एन सीरीज का हैंडसेट लॉन्च किया था, जो किफायती स्मार्टफोन था.

अब वनप्लस एक और स्मार्टफोन के साथ अपनी तैयारी कर रहा है और कंपनी ने भारत में अपने ऑपरेशन को जारी रखने की बात कही है. हाल ही में अफवाह सामने आई थी कि दुनिया के कई देशों से ऑपरेशन बंद करने जा रहे हैं.

OnePlus N6 कंपनी का सबसे किफायती स्मार्टफोन सीरीज है. इससे पहले OnePlus Nord CE6 Lite सबसे किफायती हैंडसेट था, लेकिन जून के दौरान इसकी कीमत में भी इजाफा किया जा चुका है. OnePlus N6 सीरीज की कीमत 22,999 रुपये है, जबकि Nord CE6 Lite की कीमत 25,999 रुपये है.

Facebook Comments