केशव मौर्य ने भैया दूज व चित्रगुप्त जयन्ती पर दी बधाई और शुभकामनाएं
Date posted: 22 October 2025
लखनऊ: चित्रगुप्त जयंती एवं भाई दूज के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएँ दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री मौर्य ने कहा है कि चित्रगुप्त जयंती का यह पावन पर्व ज्ञान, बुद्धि और कर्म के संतुलन का प्रतीक है। इस दिन पूजा कर हम संकल्प लें कि अपने कर्मों से समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देंगे।
उन्होंने आगे कहा कि भाई दूज का पर्व भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और एकता का प्रतीक है। यह त्यौहार हमारे परिवार और समाज में प्रेम, सौहार्द और एकजुटता का संदेश देता है। कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल लेकर आए।
उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इन पावन पर्वों को आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएँ तथा प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दें।
Facebook Comments