September 09, 2026 | 15:38:46
अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया। सरकार ने उनके मानदेय में 50 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की है।
इस फैसले के बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 4,000 रुपये और सहायिकाओं के मानदेय में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी। सरकार के इस फैसले से प्रदेश की बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।
अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया। साथ ही नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।