November 08, 2026 | 22:46:58

अमित शाह का राहुल गांधी को खुला चैलेंज! बोले- PM मोदी को चिट्ठी लिखिए, संसद में होगी बहस

05 Nov 2026
अमित शाह का राहुल गांधी को खुला चैलेंज! बोले- PM मोदी को चिट्ठी लिखिए, संसद में होगी बहस

करनाल (हरियाणा): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को हरियाणा के करनाल में आयोजित बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। शाह ने राहुल गांधी को SIR और वोटर लिस्ट के मुद्दे पर संसद में खुली बहस की चुनौती दी। शाह ने कहा कि अगर राहुल गांधी को चुनाव आयोग और SIR को लेकर कोई आपत्ति है, तो उन्हें संसद में आकर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चर्चा के लिए पत्र लिखें, केंद्र सरकार इस मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार है।

अमित शाह ने राहुल गांधी पर संसद की कार्यवाही बाधित करने और चुनाव में हार के बाद चुनाव आयोग पर सवाल उठाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कबड्डी का उदाहरण देते हुए तंज कसा कि हारने वाली टीम ने रेफरी को ही चीटर बता दिया। शाह के इस बयान के बाद देश की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement