August 19, 2026 | 17:24:04
रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार, 19 अगस्त 2026 को बड़ी कार्रवाई की। ED की टीमों ने उत्तर प्रदेश के रामपुर और सहारनपुर के अलावा दिल्ली में करीब 10 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।
यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में PMLA के तहत की जा रही है। जांच का केंद्र आजम खान से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी हैं। ED की टीमें वित्तीय रिकॉर्ड, दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़ी जानकारी खंगाल रही हैं।
जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित तौर पर सरकारी ठेकों से प्राप्त धन का इस्तेमाल किस तरह किया गया और क्या इसका कोई हिस्सा जौहर यूनिवर्सिटी या उससे जुड़े ट्रस्ट की गतिविधियों में लगाया गया। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और तलाशी से सामने आने वाली जानकारी का इंतजार है।