August 19, 2026 | 17:22:54
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रदेश के 13 जिलों के 173 गांव पहले से बाढ़ से प्रभावित हैं और 84 हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव टीमों को सक्रिय रखा है।
मौसम विभाग ने 19 से 23 अगस्त तक यूपी के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जिससे नदियों के जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है।
प्रयागराज में गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
वहीं मिर्जापुर में भारी बारिश के कारण कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। SDRF की टीम ने मोटरबोट के जरिए प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।