आत्मदाह करने के लिए महिला को उकसाने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार
Date posted: 14 October 2020
लखनऊ: पुलिस ने कांग्रेस नेता आलोक प्रसाद को एक महिला को आत्मदाह करने के लिए उकसाने के आरोप में बुधवार को हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि महिला ने विधानसभा के सामने मंगलवार को खुद को आग लगाने की कोशिश की थी। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।
Facebook Comments