बदायूँ की प्रसंस्करण इकाई को कच्चा माल क्रय पर मण्डी शुल्क में छूट मिली 

लखनऊ:  जिला बदायूँ के ग्राम-कूड़ा नरसिंह में मै. भारत मिन्ट एण्ड एलाइड कैमिकल्स को शासन द्वारा कच्चा माल क्रय करने पर देय मण्डी शुल्क में छूट प्रदान कर दी गई है। इकाई को यह छूट अधिसूचना जारी होने की तिथि 28 मई 2019 से पाँच वर्ष की अवधि के लिए प्राप्त होगी।

प्रमुख सचिव कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार अमित मोहन प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि इकाई को कच्चा माल में मेन्था प्रजाति की समस्त प्रकार की हर्ब और मिन्ट, उनके तेल और तेलों से निकाले गये ठोस पदार्थ, ठोस पदार्थ को निकालने के बाद बचा अवशेष खरीदने पर देय मण्डी शुल्क से छूट प्रदान की गई है किन्तु इकाई को विकास उपकर देना होगा। उन्होंने जानकारी दी है कि इकाई को छूट के लिए निबंधन एवं शर्तों का कड़ाई से अनुपालन करना होगा।

Facebook Comments