बर्ड फ्लू की आशंका, गाजीपुर मुर्गा मार्केट दस दिन के लिए बंद
Date posted: 9 January 2021
नई दिल्ली: बर्ड फ्लू की आशंका के मद्देनजर दिल्ली के गाजीपुर मुर्गा मार्केट को अगले दस दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने दिल्ली में जीवित पक्षियों के आयात पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली में अभी तक बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दिल्ली के कई हिस्सों में बड़ी संख्या में पक्षी मरे हुए पाए गए हैं।
दिल्ली में बर्ड फ्लू की स्थिति पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “एहतियातन शनिवार से जीवित पक्षियों का दिल्ली में आयात बंद कर दिया गया है। शनिवार से ही गाजीपुर मुर्गा मार्केट भी दस दिन के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है। घबराने की या चिंता की कोई बात नहीं। स्थिति पर लगातार नजर है। अभी तक दिल्ली में एक भी कन्फम्र्ड केस नहीं पाया गया।”
Facebook Comments