विश्व पर्यावरण दिवस पर नव ऊर्जा युवा संस्था ने चलाया स्वच्छता अभियान

नोएडा:   विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नव ऊर्जा युवा संस्था ने बुधवार को सेक्टर-53 की कंचनजंगा मार्किट में स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें दुकानदारों  के साथ साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान मार्किट से करीब 10 बोरा कूड़ा कचरा, प्लास्टिक बैग, पालीथिन, खाद्य पदार्थ को एकत्र कर नष्ट किया गया। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए 50 से अधिक युवाओं अपनी भागीदारी दी एवं अलग अलग टुकड़ियों में दुकानों पर जाकर दुकानों के समीप डस्टबिन रखकर साफ-सफाई बनाए रखने की बात कही ताकि शहर को साफ स्वच्छ बनाया जा सके।

अभियान का उद्देश्य स्वच्छता ही सेवा के साथ साथ लोगों को मानसिक रूप से जागरूक करना था। संस्था की तरफ से अतुल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी के जीवन दर्शन में स्वच्छता के बाहरी और आंतरिक दोनों पक्षों का अटूट संबंध था। उनके स्वच्छता बोध का परम लक्ष्य मनुष्य का हृदयांतरण था, जिसमें द्वेष, हिंसा, लोभ आदि का कोई स्थान न हो।

इस मौके पर मार्किट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान ने बताया कि आज बड़े ही हर्ष का विषय है, स्वच्छ भारत अभियान एक राष्ट्रीय स्तरीय अभियान है और इस अभियान को जन आंदोलन बनाना हम सभी का फर्ज है। स्वच्छता अभियान इतना रोमांचित था कि सड़क से गुजरने वाले यात्री भी अपने आपको नहीं रोक पाए खुद हाथों में झाड़ू लेकर सफाई करने लगें। आखिरी में सभी सदस्यों ने स्वच्छता और प्लास्टिक का प्रयोग ना करने की शपथ ली।

इस दौरान राज मंडल, दीपक कनोजिया, अतुल चौधरी, सुरेंद्र सिंह, अनमोल सहगल, अंकुश प्रजापति, चन्द्रमा मद्धेसिया, अर्पित अग्निहोत्री, सतपाल यादव, दीपक चौधरी, छोटेलाल, पंकज सिंह, अर्जुन वशिष्ठ, सत्यवान खिलर, मोहन भाटी, महेश गिरी, विनोद पांडेय के अलावा कई युवा साथी मौजूद रहे।

Facebook Comments