सीबीआई ने तेदेपा के पूर्व विधायक के 25 ठिकानों पर छापे मारे
Date posted: 20 November 2020
अमरावती: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अवैध चूना पत्थर खनन मामले में गुरुवार को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले और हैदराबाद में 25 स्थानों पर छापा मारा, जिसमें गुरजला के पूर्व विधायक यारापीनेनी श्रीनिवास राव और सहयोगियों के घर भी शामिल हैं। सीबीआई ने एक बयान में कहा कि तलाशी के दौरान कई गुप्त दस्तावेज, मोबाइल फोन, भौतिक वस्तुएं और नकदी बरामद की गई हैं।
Facebook Comments