सुखबीर बादल ने राकेश टिकैत को गाजीपुर बॉर्डर पर किया सम्मानित

गाजीपुर: शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से किसानों के समर्थन में दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचने की अपील के दो दिनों बाद पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को किसान नेता राकेश टिकैत को सम्मानित किया। टिकैत को ‘सिरोपा’ और पंजाब के अमृतसर में हरमंदिर साहिब के पवित्र तालाब से ‘अमृत’ भेंट किया गया और आंदोलन की सफलता के लिए अकालियों के पूर्ण समर्थन का आश्वासन भी दिया गया।

Facebook Comments