इंडोनेशिया में आए भूकंप में 42 की मौत, 15000 लोगों को किया गया स्थानांतरित

जकार्ता:  इंडोनेशिया के पश्चिम सुलावेसी प्रांत में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप में अब तक 42 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 800 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। भूकंप प्रभावित क्षेत्र से 15,000 लोगों को सुरक्षित पर ले जाया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि भूकंप के कारण घरों और बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता रादित्य जति ने बताया कि, शुक्रवार को मामुजू शहर और मजेने जिले में आए भूकंप के बाद आने घायल हुए लोगों का फील्ड हॉस्पिटल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रवक्ता ने खुलासा किया कि, मामुजू में 189 लोगों को गंभीर चोटें आईं और 639 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

Facebook Comments