इंदौर में सेफ सिटी के तहत बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

इंदौर: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर को सेफ सिटी बनाए जाने के क्रम में महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। इस प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं और महिलाओं को असामाजिक तत्वों से मुकाबला करने के तरीके बताए गए। जिला प्रशासन द्वारा सेफ सिटी कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इसके तहत बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी क्रम में जगजीवन राम नगर स्थित महिला बाल विकास केंद्र में संस्था वसुमित्र द्वारा आत्मरक्षा शिविर लगाया गया। जिसमें करीब 70 लड़कियां व महिलाएं उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम में उन्हें पिन व स्प्रे के माध्यम से स्वरक्षा करना भी बताया गया।

Facebook Comments