कनफ्यूज्ड है…सपा नेता अखिलेश यादव – डा0 मनोज मिश्र

लखनऊ 16 नवम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी द्वारा अखिलेश यादव के बयान पर अचंभा जाहिर किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि अखिलेश यादव छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भाजपा से मिले होने की गूढ जानकारी प्रकट करते हुए यह बताना भूल गए कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हुए दो लड़कों के गठबंधन के टूटने की अधिकारिक घोषणा अब तक न तो कांग्रेस की ओर से की गई है और न ही समाजवादी पार्टी की ओर से।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि अखिलेश यादव की विवशता है या उनकी विडम्बना है जो वह समझ ही नहीं पा रहे है कि उन्हें कहना क्या है और करना क्या है ? ठगस आॅफ हिन्दुस्तान के मंझे हुए कलाकार महागठबंधन की बात कर रहे है। बिना दूल्हे की बारात निकालने का ताना-बाना बुन रहे है। अखिलेश यादव ने बड़े जोर शोर से 2017 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी से गठबंधन किया था। विधानसभा चुनाव में जनता ने दोनों लड़कों का बोरिया बिस्तर बांध दिया फिर भी दोनों लड़के दोस्ती के तराने गाते रहे, यहां तक कि आज तक दोनों पार्टियों ने आपसी गठबंधन तोड़ने की कभ्ीा अधिकारिक घोषणा भी नहीं की। लेकिन अब अखिलेश यादव द्वारा कांग्रेस पर किया गया हमला अचम्भित करता है।
डा0 मिश्र ने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी को नहीं पता कि उनको क्या बोलना है और क्या करना है तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव भी कन्फ्यूज्ड है। राहुल, अखिलेश सहित पूरा दिग्भ्रमित विपक्ष देश को दिशा दिखाने की बात कर रहा है। गठबंधन की गांठे एक प्रदेश में बंधती है तो दूसरे प्रदेश में खुल जाती है। जो लोग अपनी दिशा तय नहीं कर पा रहे है वह मोदी हटाओं अभियान में लगे है।

Facebook Comments