कर्नाटक के किसानों ने मोदी सरकार पर जताया भरोसा: भाजपा

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक के ग्राम पंचायत चुनावों में मिली सफलता का श्रेय मोदी सरकार की नीतियों को दिया है। कहा है कि चुनाव कृषि सुधार कानूनों पर फैलाये जा रहे झूठ के बीच हुए इस चुनाव में जनता और किसानों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उन्हें मोदी सरकार पर भरोसा है।

भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव चंद्रशेखर ने पार्टी मुख्यालय पर बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, पिछले 10-11 महीने में देश के सामने 2 चुनौतियां आई हैं। एक तो कोरोना वायरस की, दूसरी, झूठ, पाखंड और यू-टर्न की राजनीति, जिसकी शुरूआत 2019 से पहले शुरू हुई थी। मई 2019 में कर्नाटक में भाजपा को 51.38 प्रतिशत वोट के साथ 28 में से 25 सीट मिलीं थी। कांग्रेस को 1 और जेडीएस को भी केवल 1 सीट मिली थी।

Facebook Comments