कांग्रेस प्रत्याशी पंखुरी पाठक ने नामांकन दाखिल किया

नोएडा:  नोएडा विधानसभा 61 से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुरी पाठक ने नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के साथ जाकर सूरजरपुर स्थित ज़िलाधिकारी कार्यालय में नामांकन दाखिल करा।इससे पूर्व कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी पंखुरी पाठक ने नवादा गाँव स्थित प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना की।उसके बाद बडो का आर्शीवाद लेकर नामांकन करने के लिए अपने पति अनिल यादव व नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के साथ ज़िलाधिकारी कार्यालय की ओर प्रस्थान किया।इस अवसर पर सभी कांग्रेसीयो में भरपूर जोश देखनो को मिला!

इस मौके पर उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुध नगर जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार तंवर,युवा कांग्रेस गौतम नगर जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, किसान कांग्रेस गौतम बुध नगर जिला अध्यक्ष गौतम अवाना, महानगर उपाध्यक्ष ललित अवाना, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष रिज़वान चौधरी,महासचिव सोनू खारी,महासचिव एसकेएस राणा,रामकुमार शर्मा,राजकुमार प्रथम,जितेन्द्र अंबावत,अभिषेक जैन,अमित यादव, जितेन्द्र चौधरी,सचिन तंवर,अजित विश्वास,हासिम खान,सहित साथी कांग्रेसी मौजूद रहे।

Facebook Comments