टूलकिट मामला: दिशा रवि को मिली जमानत
Date posted: 23 February 2021
नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को ग्रेटा थनबर्ग ‘टूलकिट’ साजिश मामले में जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को जमानत दे दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेद्र राणा ने आरोपी को एक-एक लाख रुपये के दो मुचलके की शर्त पर जमानत देने की अनुमति दी।
20 फरवरी को तीन घंटे की जमानत की सुनवाई के दौरान, पुलिस ने कहा था कि ‘टूलकिट’ भारत को बदनाम करने और हिंसा भड़काने के लिए डिजाइन किया गया था।
Facebook Comments