डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि स्व. शान्ति देवी जी का निधन अपूर्णीय क्षति है

लखनऊ 19 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी की माता जी स्वर्गीय शान्ति देवी का दुःखद निधन आज 85 वर्ष की आयु में दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल मे हो गया। स्व. शान्ति देवी जी के निधन से भारतीय जनता पार्टी परिवार बेहद शोकाकुल है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. शान्ति देवी जी का निधन अपूर्णीय क्षति है। भाजपा परिवार दुःख की इस घड़ी  में परिवार के साथ है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवगंत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। स्व. शान्ति देवी जी का अन्तिम संस्कार कल दिनांक 20 जनवरी  को दुर्गापुर में किया जायेगा।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, संजीव बालियान, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी. सिंह, सुब्रत पाठक, प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डाॅ. समीर सिंह, डाॅ. मनोज मिश्र, डाॅ0 चन्द्रमोहन, हीरो बाजपेयी, मनीष शुक्ला, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रदेश संयोजक डाॅ. तरूणकान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दूबे, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, सुधाकर सिंह कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह एवं अतुल अवस्थी ने भी प्रदेश महामंत्री (संगठन) की माता जी स्व. शान्ति देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Facebook Comments