डॉ. उदित राज ने क्षेत्रवासियों के साथ धूमधाम से मनाया छठ पर्व
Date posted: 15 November 2018
बाहरी दिल्ली, 14 नवम्बर 2018, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सांसद डॉ. उदित राज ने अपने लोकसभा क्षेत्रवासियों के साथ आज छठ पर्व के आखिरी अर्ध्य के साथ छठ पर्व का समापन बड़े ही धूमधाम से मनाया | डॉ. उदित राज आज सुबह 4 बजे से ही भक्तों के बीच में अंतिम अर्ध्य के दौरान शामिल हुए, इससे पहले कल शाम को डॉ. उदित राज ने अपने क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर छठी मैया की पूजा में शामिल हुए | डॉ. उदित राज सबसे पहले नांगलोई विधानसभा के ज्वालापुरी, निहाल विहार, किराड़ी विधानसभा में हिन्द विहार डीडीए ग्राउंड, प्रेम नगर एक्सटेंशन, इंदिरा एन्क्लेव, एमएलए ग्राउंड, बवाना विधानसभा में रोहिणी सेक्टर-20, झील वाला पार्क, सेक्टर -21, रोहिणी, कैलाश विहार, पंसाली, भरत विहार, बेगुमपूर, मंगोलपुरी विधानसभा में पी ब्लॉक एवं बापू पार्क छठ पार्क एवं नरेला तथा बादली विधानसभा के विभिन्न छठ पार्कों में जाना हुआ |
डॉ. उदित राज ने छठ पर्व पर संबोधित करते हुए कहा कि “मेरे क्षेत्र में छठ पर्व मनाने के लिए पिछले वर्ष तक पर्याप्त छठ घाट नही थे और न ही पर्याप्त पक्के घाट थे लेकिन छठ माता के आशीर्वाद और मेरी मेहनत से इस वर्ष मैंने अपने प्रयास से कई घाट बनवाये और कुछ घाट अगले वर्ष तक बनकर तैयार हो जायेंगे | मेरे लिए अपने क्षेत्रवासियों के लिए एक तरह से तोहफे की तरह है जो मैंने अपने क्षेत्र के लोगों को दिया है, इसके अतिरिक्त मैं लगातार क्षेत्र में विकासकारी कर ही रहा हूँ जिसके बारे में मुझे जिक्र करने की जरुरत नही है | सभी विकास कार्य जनता स्वायं देख सकती है और इससे पहले के सांसदों ने क्या काम किया और मैंने कितना काम किया सब कुछ क्षेत्र की बदली हुई तस्वीर से अंदाज़ा लगाया जा सकता है | डॉ. उदित राज ने आगे संबोधित करते हुए कहा कि “छठ पर्व अब सिर्फ बिहार तक सीमित नही रह गया है बल्कि यह पर्व अब देश-विदेश में भी बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है | कुछ वर्ष पहले तक बिहार के अतिरिक्त अन्य राज्यों में छठ पर्व बेहद ही सामान्य तरीके से मनाया जाता था लेकिन आज इस पर्व की लोकप्रियता पूरे विश्व में एक अलग ही स्तर पर देखी जा सकती है” |
Facebook Comments