भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों ने मांगा सतेन्द्र जैन का इस्तीफा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों ने सत्येन्द्र जैन के आवास के बाहर 12 साल की दलित बच्ची के साथ मोहल्ला क्लिनिक के डॉक्टर द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और डॉक्टर पर कार्रवाई हो साथ ही लड़की को न्याय मिले इसके लिए नारेबाजी भी की। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सत्येन्द्र जैन के इस्तीफे की मांग की।

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रुप से प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक श्री जयवीर राणा, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती योगिता सिंह, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री वासु रुखड़ एवं प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र गोठवाल ने वहां उपस्थित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि यह बेहद ही शर्मनाक है कि जो महिला सुरक्षा के नाम पर दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई वह आज महिलाओं को लेकर इतना असंवेदनशिल है। आज केजरीवाल द्वारा बनाए गए मोहल्ला क्लिनिक में भय का माहौल है, महिलाएं और बच्चियां जाने में डर रही हैं। लेकिन अरविंद केजरीवाल राजनीतिक पर्यटन में व्यस्त हैं उन्हें दिल्ली की महिलाओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि अरविंद केजरीवाल के अंदर महिला सम्मान होता तो आज उनके किसी भी महिला विधायक के पास कोई न कोई मंत्रालय होता।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोई काम नहीं हो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के नाम पर कुछ नहीं कर पाए हैं। पिछले सात सालों में सिर्फ 250 मोहल्ला क्लिनिक खोल पाए हैं, जहां महिला सुरक्षा को लेकर ना ही कोई गार्ड है, ना डॉक्टर है और ना ही पैरामेडिकल स्टॉफ है। दिल्ली की जनता की उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया है। महिलाओं की वृद्धा पेंशन खत्म करने का काम किया है और आज अराजकता का माहौल बना दिया है। दूसरे राज्यों में कोई घटना होती है तो केजरीवाल के मंत्री पहुंच जाते हैं, लेकिन दिल्ली में हुए घटना पर सभी मौन बैठे हुए हैं।
कार्यक्रम के संयोजक एवं उपाध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि आज दिल्ली की महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। दिल्ली सरकार महिला सुरक्षा %

Facebook Comments