दिल्ली में छात्र ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर घसीटा, गिरफ्तार
Date posted: 15 October 2020
नई दिल्ली: दिल्ली की व्यस्त सड़कों पर एक तेज रफ्तार कार को रोकने के प्रयास में कार के बोनट पर चढ़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी को करीब 400 मीटर तक घसीटने की घटना सामने आई है।
सीसीटीवी फुटेज में सिपाही को सड़क पर गिरने से पहले कार को पकड़े हुए देखा गया है। सिपाही का पैर कार के पहिए के नीचे आते-आते बचा, वहीं अन्य वाहन उसके बहुत करीब से होकर गुजरे।
Facebook Comments