पर्यावरण संरक्षण के लिए नवऊर्जा युवा संस्था ने किया पौधरोपण,दिया पर्यावरण को बचाने का संदेश

नोएडा-: धरा पर जीवन बचाने के लिए नव ऊर्जा युवा संस्था के युवाओं ने नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से शनिवार को अनेक जगहों पर पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
 इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था के युवाओं ने 80 पौधे लगाए जिसमें गुलमोहर, नीम, जामुन और शीशम आदि के पौधे लगाए। पौधरोपण के कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति निवासियों ने बढ़ चढ़ कर पौधरोपण किया और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
इस मौके पर उद्यान विभाग के उप निदेशक श्री राजेंद्र कुमार जी ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन की सपत्ति हैं, इसे बचाने के लिए सभी आगे आए।
संस्था के संयुक्त सचिव अनमोल सहगल ने कहा कि पर्यावरण का दूषित होना दुनिया की गंभीर समस्याओं में है। इस समस्या का निवारण वृक्ष ही कर सकते हैं।
इस अवसर पर संस्था की तरफ से अतुल चौधरी जी ने कहा कि राजधानी में लोग सही ढंग से सांस तक नहीं ले पा रहे हैं, इसका जिम्मेदार कोई एक नहीं बल्कि हम सब हैं। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सरकार का साथ देना चाहिए।
इस मौके पर दीपक कनोजिया, राकेश कुमार, बंटी पंडित, डॉली कुमारी, फिरदौस खान, रितिका कुमारी, सचिन गुप्ता, अक्षय शुक्ला, अर्पित अग्निहोत्री, विपिन तिवारी, एकता सिंह, सलीम खान, वसीम अकरम, राज मंडल, रोहित शर्मा सहित कई युवक व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Facebook Comments