प्रधानमंत्री ने अपनी सूझबूझ के साथ देश को सबसे बड़े संकट से उबारा है: वी सतीश

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के एक साल सफलतापूर्वक पूरा होने पर आज दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्स एवं सुरक्षा कर्मियों सहित अन्य कर्मचारियों का अभिनंदन एवं धन्यवाद किया गया। इस मौके पर भाजपा संघठक वी सतीश, भाजपा सांसद एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री समीर औरन, प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा एवं प्रदेश भाजपा कार्यालय मंत्री हुकम सिंह ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को फूल देकर उनका धन्यवाद देते हुए सम्मानित किया।

वी सतीश ने कहा कि पूरे विश्व के सामने कोरोना वायरस एक चुनौती बनकर आया लेकिन जिस तरह से भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सूझबूझ और कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए देश को सबसे बड़े संकट से उबारा है उसके लिए देश उनका आभारी है। विश्व के सबसे बड़े और सबसे सफल टीकाकरण अभियान चलाकर विश्व के सभी विकसित देशों से ज़्यादा वैक्सीन लगवाई गई। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे विकसित राष्ट्र में प्रतिदिन 1.32 मिलियन वैक्सीनेशन किया गया है जबकि भारत में प्रतिदिन 4.26 मिलियन टीकाकरण किया गया है।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण की सबसे खास बात कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां स्वास्थ्य व्यवस्था पहुँचाने की सबसे बड़ी चुनौती थी लेकिन केंद्र की मोदी सरकार की दूरगामी सोच और  स्वास्थ्यकर्मियों के अथक प्रयास से कोविड के 99 करोड़ से अधिक खुराक दी गई। उन्होंने कहा कि बीते एक साल में  अमेरिका, रूस, जर्मनी जैसे विकसित राष्ट्र से कही ज्यादा भारत में पूरे 1560 मिलियन वैक्सीन लगवायी गई।

Facebook Comments