प्रसिद्ध चिकित्सक पद्मश्री डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा को सप्रेम भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता

पटना:  भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं जाने-माने समाजसेवी पद्मश्री डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा को ‘श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान’ के संस्थापक, बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता तथा पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने उनके राजधानी स्थित श्रीकृष्णापुरी आवास पर पहुंच कर गोरखपुर गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस दौरान जाने-माने चिकित्सक डॉ गोपाल प्रसाद सिन्हा को अभियान के संस्थापक संजीव कुमार मिश्र ने पिछले पंद्रह महीनों से बिहार समेत संपूर्ण भारत में नि:शुल्क लोगों को श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट करने के बारे में विस्तार से बताया। मिश्र ने बताया कि अब तक 15 महीनों के अंदर करीब 40 हजार श्रीमद्भगवद्गीता घर-घर पहुंचाया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि विश्व के प्रकांड विद्वान धर्मचक्रवर्ती जगदगुरु पद्मविभूषण स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज इस ‘श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान’ प्रधान संरक्षक एवं मुख्य मागदर्शक हैं। स्वामी की प्रेरणा से लोगों के बीच नि:शुल्क श्रीमद्भगवद्गीता घर-घर पहुंचाने का अलौकिक एवं अद्वितीय कार्य किया जा रहा है। डॉ गोपाल प्रसाद सिन्हा अभियान के कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त कर काफी प्रसन्नचित होते हुए कहा कि अभियान के द्वार भेंट की गई श्रीमद्भगवद्गीता को आज ही पढ़ूंगा। उन्होंने अभियान की ऐतिहासिक सफलता की कामना की।

Facebook Comments