भाजपा विधान पार्षद सुरजनंदन कुशवाहा के निधन से बिहार के सामाजिक क्षेत्र मे अपूरणीय क्षति

पटना 29 दिसम्बर 2018 राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाजपा नेता उपेन्द्र चौहान, प्रधान महासचिव नरेश महतो,उपाध्यक्ष डा० अशोक प्रभाकर एव राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने आज एक बयान जारी कर भाजपा विधान पार्षद सुरज नंदन कुशवाहा के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुये शोक सम्वेदना जताया है।
मोर्चा नेताओं ने अपने शोक संदेश मे कहा कि वे प्रदेश कि राजनीति मे पिछले दो दशक से भी अधिक समय से सक्रिय थे। वे प्रखर वक्ता,कुशल राजनेता व समाजसेवी के रुप मे जाने जाते थे। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने मे वे विश्वास रखते थे। आज उनके निधन से बिहार ने एक उच्य कोटि का राजनेता को खो दिया है। उनके निधन से बिहार के राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र मे अपूरणीय क्षति पहुची है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रधान करे और इस दुख कि घड़ी मे उनके परिजनो को साहस प्रदान करे।
शोक व्यक्त करने वालो मे प्रदेश अध्यक्ष बिनू सिंह,महासचिव गणेश यादव,रवि वर्मा,मनोज पासवान,कुंदन सिंह,अमिताभ कुमार सिंह,भोला शर्मा,अजय गुड्डु,रंजय कुमार,आदि शामिल है।

Facebook Comments