भाजयुमो पटना महानगर ने किया मास्क एवं भोजन का वितरण

पटना: आज सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा पटना महानगर द्वारा पटना के विभिन्न स्थानों पर भोजन एवं मास्क वितरण का कार्यक्रम किया | इसकी जानकारी देते हुए मोर्चा के पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक बंटी ने बताया कि कोविड काल के शुरुआत से ही भाजयुमो पटना महानगर भोजन, मास्क, सेनेटाइजर से लेकर रक्तदान तक लगातार सेवा कार्य में लगें हुए है | इसी क्रम में आज बापू सभागार के पास लगभग  200 लोगों के बीच मास्क और भोजन का वितरण किया गया |

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमित कुमार, संजीव सोनी, प्रवक्ता अंशुल सिंह, अम्बरीश शर्मा, सन्नी, मिक्की, संजीव गुप्ता, सुशील रंजन समेत प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे |

Facebook Comments