भारत में एक अप्रैल को 36.7 लाख लोगों ने ली वैक्सीन

नई दिल्ली: भारत ने अपने टीकाकरण अभियान में एक नया मील का पत्थर हासिल किया है। यहां बीते 24 घंटे में 36.7 लाख से अधिक लोगों ने टीका लगवाया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। देश में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के 76वें दिन पर वैक्सीन की 36,71,242 खुराकें दी गईं। 51,215 सत्रों में इनमें से 3,65,597 लाभार्थियों ने अपना पहला टीका लगवाया, जबकि 3,05,645 ने अपना दूसरा टीका लिया।

कुल मिलाकर 11,37,456 सत्रों में 6,87,89,138 से अधिक वैक्सीन की खुराकें प्रशासित कर दी गई हैं। यह शुक्रवार को सुबह सात बजे तक की रिपोर्ट है।

Facebook Comments