मप्र में बर्ड फ्लू किसी भी पोल्ट्री फार्म में नहीं पाया गया, सरकार सतर्क: CM शिवराज

भोपाल:  मध्य प्रदेश में कौओं की मौत के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इस मामले पर सरकार गंभीर है। अभी तक मुर्गियों में बर्ड फ्लू नहीं पाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में मुर्गियों में पाए जाने वाले संक्रामक रोग बर्ड फ्लू से बचाव, रोकथाम और नियंत्रण के पूरे प्रयास किये जाएं। भले ही राज्य में ऐसे मामले नहीं आये हैं, फिर भी एहतियातन सभी सावधानियां बरती जाएं।

मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार को निवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें राज्य में बर्ड फ्लू से बचाव, रोकथाम और नियंत्रण के प्रयासों की समीक्षा की। वर्तमान में प्रदेश में ऐसी समस्या नहीं है, एहतियातन आवश्यक कदम उठाए गए हैं। इनमें भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस से जिलों को अवगत करवाया गया है। दक्षिण भारत के केरल सहित सीमावर्ती राज्यों से सीमित अवधि के लिए पोल्ट्री प्रतिबंधित रहेगा। यह अस्थाई रोक एहतियातन लगाई गई है।

Facebook Comments