महिलाएं सही मायनों में सशक्‍त बनना चाहती हैं : प्रियंका गांधी

नोएडा: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी पंखुडी पाठक के प्रचार के लिए नोएडा आयी काग्रेंस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं के साथ संवाद किया।कांग्रेस महासचिव ने सोमवार को आशा, आंगनबाड़ी, उद्योगों से जुड़े लोग, फ्लैट बायर एसोसिएशन, किसान, महिलाओं, स्टार्ट अप से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया। उन्‍होंने कहा कि महिलाओं को लेकर समाज के लोगों की सोच भी बदली है। ज्‍यादातर लोग बेटियों को पढ़ाना चाहते हैं।

खासकर माएं नहीं चाहतीं कि उन्‍होंने जो झेला है वो उनकी बेटी भी झेले। अमेठी की एक महिला का उदाहरण देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उस महिला ने परिवार के अन्‍य सदस्‍यों से छिपकर साड़ी में फॉल लगाकर बचत की और बेटी को पढ़ाया।उस महिला को आठवीं के बाद पढ़ने नहीं दिया गया था लेकिन उसने अपनी बेटी के साथ ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि हम विभिन्न रोजगारों के लिए एक जॉब कैलेंडर तैयार करेंगे और युवाओं बताएंगे कि हम उन्हें नौकरी कैसे देंगे।उन्‍होंने कहा कि महिलाएं सही मायनों में सशक्‍त बनना चाहती हैं। सिर्फ सिलेंडर और टॉयलेट से काम नहीं चलेगा। प्रियंका ने कहा कि मैं जहां-जहां जाती हूं महिलाएं सशक्‍त होना चाहती हैं।अपनी बेटियों को पढ़ाना चाहती हैं।वे परिवार पर बोझ नहीं बनना चाहती हैं।इस दौरान काग्रेंस प्रत्याशी पंखुडी पाठक के लिए डोर टू डोर सम्पर्क करके वोट मांगे।

Facebook Comments