महिला कांग्रेस की नेताओं ने भाजपा की सदस्या ली

नई दिल्ली: भाजपा परिवार दिन प्रति दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत और बड़ा होता जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की उपस्थिति में प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री रही मानसी ठाकुर अरोड़ा एवं ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) विपीन चक्रवती सहित कई महिला कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा परिवार की सदस्या ग्रहण की।

इस मौके पर कन्नौज से भाजपा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, प्रदेश प्रवक्ता हरीश खुराना एवं आदित्य झा एवं जिला अध्यक्ष राजेश गोयल उपस्थित थे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मानसी ठाकुर अरोड़ा सहित उनके साथ आए सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में अभिनंदन करते हुए कहा कि आज देश के हर एक नागरिक को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है। भाजपा शुरु से ही महिलाओं को प्रोत्साहित करती रही है और नारीशक्ति हमारा मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस का तो अस्तित्व वैसे भी अब रहा नहीं और आप में तो महिलाओं का शारीरिक शोषण हो रहा है और अरविंद केजरीवाल से इसकी शिकायत करने पर कहते हैं कि समझौता कर लो। दोनों ही पार्टियां चाहे कांग्रेस हो या आम आदमी पार्टी, ना नीयत है और ना ही नेतृत्व है। ऐसी स्थिति में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी का सम्मान करना जानती है।
आदेश गुप्ता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की विकास की सोच और दूरदर्शी पारखी नज़रों की देन है कि आज देश को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया है। हर वर्ग के लोगों को जो कांग्रेस की सरकार में सताए गए आज सभी को पूर्ण सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में मोदी सरकार सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे देश के 80 करोड़ कार्डधारियों को मुफ्त राशन देने के साथ-साथ पूरे देश को मुफ्त वैक्सीन देने का भी काम किया है।
मानसी ठाकुर ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का हिस्सा बनने पर प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कई सालों से मैंने कांग्रेस में रहकर जनसेवा का कार्य एक आम जन की तरह किया है, लेकिन उसका सम्मान मुझे नहीं मिल सका। कोरोना काल में जिस तरह से बाकी पार्टियां सोई रही और भाजपा के विधायक और सांसद अपनी जान जोखिम में डालकर जनसेवा का कार्य कर रहे हैं, उससे मैं बहुत प्रभावित हुई। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाऊंगी ताकि लोग जागरुक हो सके। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केजरीवाल सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करती है क्योंकि उनके ही पार्टी में सबसे ज्यादा महिलाओं का शोषण हुआ है।
इस मौके पर कविता चक्रवती, दीपा अरोड़ा, अंकिता शर्मा, प्रीति आनंद सहित कई प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Facebook Comments