महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बलिया की केतकी सिंह का निष्कासन वापस कर उन्हें पार्टी में पुनः शामिल।

लखनऊ 30 नवम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज बलिया जिले की श्रीमती केतकी सिंह का निष्कासन वापस कर उन्हें पार्टी में पुनः शामिल किया। डा0 पाण्डेय ने कहा कि वर्ष 2010 में पार्टी के महामंत्री रहते हुए उन्होंने श्रीमती सिंह को भाजपा में शामिल किया था और ये महज संयोग ही है कि आज मैं इन्हें फिर से पार्टी में शामिल कर रहा हूॅ।
श्रीमती केतकी सिंह ने पार्टी में शामिल होने के बाद पत्रकारों से कहा कि वह मन से हमेशा भारतीय जनता पार्टी के साथ रहीं। श्रीमती सिंह ने कहा कि 2019 के चुनाव में नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए वह जीजान से जुटेंगी। उन्होंने कहा कि घर वापसी से वह बहुत खुश है। श्रीमती केतकी सिंह वर्ष 2012 में भाजपा के टिकट पर बांसडीह से चुनाव लड़ी थी और बहुत कम वोटों के अंतर से चुनाव हार गई थी। उसके बाद 2013 से 2016 के बीच में गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री के रूप में काम किया था। वहीं 2016 से 2017 के बीच में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के पद पर पार्टी का काम किया था।

Facebook Comments