मुख्यमंत्री पानी की समस्या हल नहीं करेंगे तो उनके निवास पर किया जायेगा धरना-प्रदर्शन: जयप्रकाश

नई दिल्ली:  दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जयप्रकाश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखकर बताया कि दिल्ली में जुल्हान बस्ती, प्रताप नगर, हैदर कुल चांदनी चैक, आनन्द पर्वत, नबी करीम, पटेल नगर, नांगलोई, बवाना, नरेला, बाजीतपुर ठाकरान, जनकपुरी, तिलकनगर, बदरपुर और जैतपुर  में पानी के लिए लोग तरस रहे है। उन्होंने बताया कि यहां के स्थानीय निवासी पानी की समस्या को लेकर जल बोर्ड के दफतरों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का हल मुख्यमंत्री द्वारा नहीं किया गया है।
जयप्रकाश ने केजरीवाल से मांग की है कि वो जल्द से जल्द लोगों की समस्याओं के ऊपर सुनवाई करते हुये उपर्युक्त क्षेत्र में पानी की व्यवस्था कराये। अगर केजरीवाल पानी से परेशान लोगों की समस्या को हल नहीं करेंगे तो उनके निवास पर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।

Facebook Comments