राज्यसभा में सरोज पांडेय ने महिला दिवस पर उठाया तीन तलाक का मुद्दा
Date posted: 8 March 2021
नई दिल्ली: भाजपा की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने सोमवार को सदन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर चर्चा करते हुए तीन तलाक का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कानून बनाकर तीन तलाक जैसी बुराई से महिलाओं को मुक्ति दिलाई है। भाजपा की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि महिला कभी राजनीति का विषय नहीं है। पहले महिलाएं, तीन तलाक शब्द से कितनी भयभीत होती थी!
राजनीति के तुष्टीकरण के कारण तीन तलाक जैसी बुराई समाज में बनी हुई थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सरकार ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर महिलाओं को इससे निजात दिलाई।
Facebook Comments