व्यापारियों के साथ भाजपा ने किया धोखा : सुनील चौधरी

नोएडा: समाजवादी पार्टी नोएडा से प्रत्याशी सुनील चौधरी ने महानगर अध्यक्ष दीपक विग के साथ शनिवार को शहर के व्यापारियों के साथ बैठक की। सपा नेता ने कहा कि व्यापार और व्यापारी हित के लिए अब तक जितने भी ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, वह केवल सपा सरकार में हुए हैं। सभी का सम्मान सपा में ही है। सरकार आने पर सेक्टर-8 और सेक्टर-9 को कॉमर्शियल एरिया घोषित किया जाएगा।आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी की सरकार बनने जा रही है।

इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी शिद्दत के साथ कार्य करें। व्यापारियों के सहयोग से 2022 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर व्यापार एवं व्यापारी हित में फिर बड़े निर्णय लिए जायेंगे। व्यापारियों के उत्पीड़न एवं दोहन के खिलाफ़ व्यापारियों के हित के लिए जरूरत पड़ी तो वह विधानपरिषद में सवाल उठाएंगे। सरकार आने पर व्यापारी आयोग का गठन, जटिल जीएसटी का सरलीकरण, व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की राशि 10 लाख से 20 लाख रुपये, ऑनलाइन मार्केटिंग से बर्बाद हो रहे रेहड़ी, पटरी, फुटकर, छोटे, मझौले दुकानदारों की बेहतरी के लिए प्रभावी उपाय किए जाएंगे। व्यापारियों का हित सिर्फ सपा सरकार में ही सुरक्षित है। देश एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ व्यापारियों के लिए समाजवादी पार्टी ही सच्ची हितैषी है। समाजवादी पार्टी पूरी ईमानदारी से व्यापारियों का साथ निभाएगी।
भाजपा सरकारी संपत्तियों को बेचकर देश को कंगाल बनाने पर तुली हुई है। चंद पूंजीपतियों के लाभ के लिए भाजपा देशवासियों को धोखा दे रही है। व्यापारियों की सुरक्षा और मान-सम्मान सपा सरकार में ही सुरक्षित है। इस दौरान सभी व्यापारियों ने एक सुर में सपा नेता को जिताने की बात रही। सुनील चौधरी ने इसके बाद सेक्टर-, 49, 71 के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें आरडब्ल्यूए ने अपना पूरा सहयोग देने की बात कही। सत्ता में आते ही भाजपा ने अपना विकास किया है। 2014, 2017 और 2019 के चुनावों में भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। भाजपा सरकार ने देश को खोखला कर दिया है। भाजपा की अर्थनीति के कारण ही पूरी अर्थव्यवस्था को गर्त में चली गई है। सपा ही विकास के रास्ते पर चलती है। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर लोगों की समस्याओं का बिना देरी समाधान होगा।

Facebook Comments