भारत में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 1.73 लाख नए केस, 3617 की मौत
Date posted: 29 May 2021
नई दिल्ली: भारत में शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 1.73 लाख नए मामले दर्ज किए गए। उल्लेखनीय है कि 13 अप्रैल के बाद यह कोरोना मामलों का सबसे कम दैनिक आंकड़ा है। 3,617 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,22,512 हो गई है।
2,84,601 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,51,78,011 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,28,724 है।
Facebook Comments