राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ताखा-इटावा के भवन निर्माण हेतु 1 करोड़ जारी

लखनऊ:  राज्य सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ताखा-इटावा के भवन निर्माण हेतु अवशेष धनराशि 01 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। उक्त व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विभाग द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।
जारी शासनादेश के अनुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ताखा-इटावा   के भवन निर्माण हेतु मानकीकृत लागत रूपये 818.41 लाख पर प्रशासकीय एवं वित्तीय अनुमोदन प्रदान किया गया था। अवशेष धनराशि 100 लाख रूपए तथा पूर्व में 718.41 लाख की धनराशि इस प्रकार कुल 818.41 लाख रूपए कार्यदायी संस्था को जारी कर दिये गये हैं।

राज्य सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जयसिंहपुर-सुल्तानपुर  के भवन निर्माण हेतु अवशेष धनराशि 01 करोड़ 17 लाख  50 हजार  रूपये   की स्वीकृति प्रदान कर दी है। उक्त व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विभाग द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

जारी शासनादेश के अनुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जयसिंहपुर-सुल्तानपुर  के भवन निर्माण हेतु मानकीकृत लागत रूपये 858.72  लाख पर प्रशासकीय एवं वित्तीय अनुमोदन प्रदान किया गया था। अवशेष धनराशि 117.50  लाख रूपए तथा पूर्व में 741.22  लाख की धनराशि इस प्रकार कुल 858.72 लाख रूपए कार्यदायी संस्था को जारी कर दिये गये है

राज्य सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोरांव-प्रयागराज (इलाहाबाद)   के भवन निर्माण हेतु अवशेष धनराशि 01 करोड़  21 लाख  47 हजार  रूपये   की स्वीकृति प्रदान कर दी है। उक्त व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विभाग द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

जारी शासनादेश के अनुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोरांव-प्रयागराज (इलाहाबाद)   के भवन निर्माण हेतु मानकीकृत लागत रूपये 721.47  लाख पर प्रशासकीय एवं वित्तीय अनुमोदन प्रदान किया गया था। जारी शासनादेश में अवशेष धनराशि 121.47  लाख रूपए तथा पूर्व में 600 लाख की धनराशि इस प्रकार कुल 721.47 लाख रूपए कार्यदायी संस्था को जारी कर दिये गये हैं।

Facebook Comments