प्रदेश कि जनता के सुख समृद्धि मे वृद्धि हो। नया वर्ष सभी के जीवन मे खुशियाँ लाए

पटना 31दिसम्बर 2018 राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के पदाधिकारियो की बैठक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान कि अध्यक्षता मे प्रदेश कार्यालय मे आयोजित कि गयी।
बैठक मे मोर्चा के पदाधिकारियो द्वारा सर्वसम्मति से नव वर्ष 2019 को संघर्ष दिवस के रुप मे मनाये जाने का सामूहिक निर्णय लिया गया। नये वर्ष मे राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा की ओर से प्रदेश के आम व गरीब जनता के हित को लेकर संघर्ष किया जायेगा। इसके अलावे केन्द्र सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यो को आम जनता तक पहुचाया जायेगा।
मोर्चा के नेताओं ने बिहार व देश की जनता को नव वर्ष कि बधाई देते हुए कहा कि नव वर्ष के आगमन से प्रदेश कि जनता के सुख समृद्धि मे वृद्धि हो। नया वर्ष सभी के जीवन मे खुशियाँ लाए।
नव वर्ष कि बधाई देने वालो मे मोर्चा के प्रधान महासचिव नरेश महतो, उपाध्यक्ष डा० अशोक प्रभाकर, राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल,महासचिव गणेश यादव मीडिया प्रभारी भोला शर्मा, अजय कुमार गुडु, प्रदेश अध्यक्ष बिनू सिंह, कुंदन कुमार सिंह,अमिताभ कुमार सिंह,अरुण नटराज, रवि वर्मा मनोज पासवान आदि नेताओ ने नव वर्ष कि बधाई प्रदेश कि जनता को दी है।

Facebook Comments