श्रमिकों के बच्चों के लिए बनेंगे 18 अटल आवासीय विद्यालय
Date posted: 21 February 2021
लखनऊ: प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राष्ट्र निर्माण करने वाले श्रमिकों के उज्जवल भविष्य की पूरी व्यवस्था सरकार कर रही है। इनके बच्चों का पूरा खर्च भी श्रम विभाग वहन कर रहा है। सरकार के प्रयासों से मजदूरों के जीवन में बदलाव आयेगा। श्रमिकांे के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई अच्छी हों और उनका भविष्य उज्जवल हों, इसके लिए प्रदेश सरकार हर मण्डल में एक-एक अटल आवासीय विद्यालय बना रहा है, जहां पर बच्चों को पढ़ाई-लिखाई, रहने व खाने की व्यवस्था मुफ्त होगी। श्रमिक चाहें जहां भी काम करें, उन्हें अब अपने बच्चों की चिन्ता नही होगी।
श्रम मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पंजीकृत निर्माण श्रमिकांे के बच्चों एव अनाथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण तथा निःशुल्क शिक्षा, आवास एवं भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक मण्डल में अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना कर रही है। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों की नवोदय विद्यालय की तर्ज पर विकसित किया जायेगा तथा यहां पर इन बच्चों को सी.बी.एस.ई पैटर्न की शिक्षा दी जायेगी।
इन विद्यालयों में उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 1000 बच्चों के लिए प्रत्येक विद्यालय में रहने, खाने एवं पढ़ाई तथा खेलकूद की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक की निःशुक्ल आवासीय क्षिक्षा प्रदान की जायेगी। इन विद्यालयों का निर्माण 12 से 15 एकड भूमि पर कराया जायेगा, तथा इस विद्यालयों का संचालन श्रम विभाग द्वारा किया जायेगा।
Facebook Comments