देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 2.57 लाख केस, 4194 की मौत

नई दिल्ली:  भारत में कोरोना के दैनिक मामलों में कमी दर्ज की गई है। यहां शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,57,299 नए मामले सामने आए। 21 अप्रैल के बाद यह सबसे कम दैनिक मामले हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में महामारी के कारण 4,194 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

भारत में कोविड -19 मामलों की कुल संख्या अब 29,23,400 सक्रिय मामलों और 2,95,525 मौतों के साथ 2,62,89,290 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 3,57,630 लोगों को छुट्टी दे दी गई है, जिनमें से 2,30,70,365 अब तक कोविड से ठीक हो चुके हैं।

Facebook Comments