यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2586 नये केस, रिकवरी दर 94.18 प्रतिशत

लखनऊ: प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,43,461 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,74,74,973 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2586 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 22,757 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। होम आइसोलेशन में 10,381 लोग हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक कुल 2,95,770 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा प्राप्त करते हुए 2,85,389 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 2147 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त बाकी मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मंे अपना ईलाज करा रहे है। प्रदेश में 1.50 लाख कोविड बेडों की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 4,88,911 कोविड-19 से ठीक होकर पूर्ण उपचारित हो चुके है। प्रदेश में कोविड-19 रिकवरी रेट 94.18 प्रतिशत हो गया है।

ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 1768 चिकित्सीय परामर्श लिए है। अब तक कुल 2,17,598 से अधिक लोग चिकित्सीय परामर्श ले चुके है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,59,378 क्षेत्रों में 4,57,168 टीम दिवस के माध्यम से 2,89,75,957 घरों के 14,19,21,797 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्हांेने बताया कि पिछले वर्ष 01 अक्टूबर से 19 नवम्बर, 2019 तक 32,046 मेजर सर्जरी की गयी है, इसी अवधि में इस वर्ष 01 अक्टूबर से 19 नवम्बर, 2020 तक 30,557 मेजर सर्जरी की गयी है। नाॅन कोविड अस्पतालों में सभी प्रकार की ओ0पी0डी0 सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने बताया कि वृद्धजन, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चों तथा पूर्व में किसी अन्य बीमारी से ग्रसित लोगों का विशेष ध्यान रखा जाये। संक्रमण से बचने के लिए मास्क के उपयोग नियमित हाथ धोने तथा उचित दूरी बनाये रखे।

Facebook Comments