यूपी में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,930 नये केस, रिकवरी दर 87.35 प्रतिशत

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में अब तक का सर्वाधिक कुल 1,59,128 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,07,39,169 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटंे में कोरोना सेे संक्रमित 3,930 नये मामले आये हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 5,226 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। अब तक कुल 3,62,052 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये।

प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 87.35 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 46,385 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 21,648 लोग हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 3,486 लोग ईलाज करा रहे हैं। उन्होेंने बताया कि ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से पिछले 24 घन्टे में 2248 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया है। अब तक 1,17,297 लोग ई-संजीवनी पोर्टल द्वारा चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,30,570 क्षेत्रों में 4,00,350 सर्विलांस टीमों के माध्यम से 2,60,59,992 घरों के 12,90,63,390 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

प्रसाद ने बताया कि नाॅन कोविड केस का भी सरकारी अस्पतालों में माॅनीटरिंग की जा रही है। इसके अन्तर्गत पिछले साल 01 सितम्बर से 03 अक्टूबर के मध्य 23,298 मेजर सर्जरी हुई, जबकि इसी दौरान इस साल 16,827 मेजर सर्जरी हुई है। प्रदेश में पूल टेस्ट के अन्तर्गत कल 3213 पूल की जांच की गयी।

Facebook Comments