भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 43 हजार नये केस, 955 की मौत

नई दिल्ली:  भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड से 955 मौतें दर्ज की गईं और 43,071 नए मामले सामने आए। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को जारी किए। 3 जुलाई को भारत में 738 मौतें दर्ज की गईं, जो 8 अप्रैल के बाद सबसे कम हैं।

भारत ने शुक्रवार को कोविड के कारण चार लाख मौतों को पार कर लिया। छह लाख मौतों के साथ, अमेरिका सूची में सबसे ऊपर है और उसके बाद ब्राजील में कोरोनावायरस के कारण 5.2 लाख मौतें हुई है।

देश में कोविड-19 से पहली मौत पिछले साल मार्च में हुई थी। 23 मई, 2021 को, देश में 24 घंटों में 4,454 मौतों के साथ सबसे ज्यादा मौतें देखी गईं।

Facebook Comments