यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4403 नये केस, रिकवरी दर 84.19 प्रतिशत
Date posted: 27 सितंबर 2020
लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में अब तक सर्वाधित कुल 1,57,710 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 96,25,076 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटंे में कोरोना के संक्रमित 4403 नये मामले आये है।
प्रदेश में अब तक कुल 3,25,888 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 5656 लोग उपचारित हुए। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 84.19 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 55,603 कोरोना के एक्टिव मामले है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 27,826 लोग हैं, जिसमें से अब तक कुल 2,05,846 होम आइसोलेशन में से 1,78,020 लोग होम आइसोलेश की अवधि पूर्ण कर चुके हैं।
श्री प्रसाद ने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 3,564 लोग तथा सेमी पेड एल-1 प्लस में 136 लोग ईलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,22,938 क्षेत्रों में 3,85,822 सर्विलांस टीमों के माध्यम से 2,52,46,927 घरों के 12,53,69,388 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।
Facebook Comments