भारत में बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस के 44,059 नए केस, 511 की मौत
Date posted: 23 November 2020
नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 44,059 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 91,39,865 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को ये आंकड़े जारी किए। इस दौरान देश में 511 मौतें हुई, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,33,738 हो गई।
देश में फिलहाल सक्रिय रूप से संक्रमितों की संख्या 4,43,486 है और 85,62,641 मरीज अब तक संक्रमण होने के बाद से उबर चुके हैं। 24 घंटों में 41,024 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
Facebook Comments