यूपी में बीते 24 घंटों में कोरोना के 5809 नये केस, रिकवरी दर 79.96 फीसदी

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में अब तक का सर्वाधिक कुल 1,40,754 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 85,40,604 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घंटंे में कोरोना के संक्रमित 5809 नये मामले आये है। प्रदेश में अब तक कुल 2,83,274 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में 24 घंटे में 6584 लोग उपचारित हुए।

प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत 79.96 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 65,954 कोरोना के एक्टिव मामले है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 34,119 लोग हैं। होम आइसोलेशन में अब तक कुल 1,82,242 में से 1,48,123 की अवधि की पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कल आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए जिलों से प्रयोगशालाओं में 51,884 सैम्पल भेजे गये। उन्होंने बताया कि आज जनसुविधा के लिए मुख्यमंत्री जी ने कोविड-19 संक्रमण की जानकारी प्राप्त करने के लिए एक नई ऐप एप्लीकेशन लांच किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने एकीकृत कोविड-19 पोर्टल एप्लीकेशन (न्दपपिमक ब्व्टप्क्.19 ।चचसपबंजपवद) संइतमचवतजेण्नचबवअपक19जतंबोण्पद लाॅन्च किया। उन्होंने इस एप के शुभारम्भ पर कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के दौरान प्रदेशवासियों को इस सुविधा से लाभ मिलेगा। इससे कोविड-19 के परिणामों की जानकारी सर्वसुलभ कराने की सुविधा होगी। यह जनसाधारण के लिए अत्यन्त उपयोगी होगा तथा लोगों की जांच के उपरान्त परिणाम शीघ्र मिलेगा।

श्री प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि इस पोर्टल के माध्यम से ऐसी व्यवस्था विकसित की गई है कि टेस्ट करवाने वाला व्यक्ति अपने रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नम्बर पर ओ0टी0पी0 प्राप्त करके अपने कोविड-19 टेस्ट के परिणाम को स्वयं देख सकेगा तथा इसे डाउनलोड भी कर सकेगा। यह एप कोविड वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकारी संस्थानों को सहयोग एवं चिकित्सा के लिए लोगों की मदद करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव ही उसका उपचार है। इस एप के माध्यम से जो सुविधाएं दी जा रही हैं, वह सराहनीय हंै। उन्होंने इस एप को लाॅन्च किए जाने पर धन्यवाद दिया है।

श्री प्रसाद ने बताया कि ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से कल 2464 लोगों ने घर बैठे चिकित्सकीय सलाह प्राप्त की। अब तक कुल ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से 88,273 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि कल 5-5 के 3262 पूल लगाये गये, जिसमें 475 लोगों में पाॅजिटिविटी देखी गयी। 10-10 के 172 पूल लगाये गये, जिसमें 19 लोगों में पाॅजिटिविटी पायी गयी। उन्होंने बताया कि सरकारी कार्यालयों/ प्रतिष्ठानों/ औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 64507 कोविड हेल्प की स्थापना की गयी है, जिसके माध्यम से 765862 लक्षणात्मक व्यक्तियों की पहचान की गयी है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में भुगतान के आधार पर 3786 लोग तथा सेमी पैड एल-1 प्लस केटेगरी में 231 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

Facebook Comments