वंदे भारत’ मिशन के जरिए 6.7 करोड़ भारतीय वापस लाए गए: हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली:  कोविड-19 महामारी के चलते विभिन्न देशों में फंसे भारतीयों की देश वापसी के लिए चलाए गए ‘वंदे भारत मिशन’ के जरिए 6.7 करोड़ भारतीयों को वापस लाया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा, “यह सिर्फ दुनिया भर में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने का मिशन नहीं है, बल्कि यह मिशन आशाओं और खुशी का मिशन रहा, जिसने लोगों को बताया कि इस संकट के समय में भी वे अकेले नहीं है। 6.75 करोड़ लोगों की वापसी के बाद भी यह जारी है..”।

Facebook Comments